भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का दूसरी बार पदभार संभालने के बाद अशोक परनामी की ओर से अपना मिशन 2018 और 2019 विधानसभा और लोकसभा चुनाव बताने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है ,,, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव अरोडा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेशभर में संभाग स्तर पर दौरें किए और इसके बाद जिला स्तर पर दौरें किए ,,, लेकिन दौरों को लेकर सामने आई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ,,,उन्होंने कहा कि दौरों के दौरान सामने आई शिकायतों के पुलिंदें धूल में पड़े हुए है ,,, भाजपा दो सालों में कोई काम नहीं कर पाई है और अब चुनावों में जीतने के सपने देख रही है ,,,ऐसे में उन्होंने भाजपा को अगले तीन सालों में काम करने की नसीहत दे डाली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।