19 दिसंबर को हर जिले में होगा धरना-प्रदर्शन
(India)
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है, 19 दिसंबर के दिन दिल्ली में एक बड़े मार्च की तैयारी की जा रही है, जिसमें कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और दोनों सदनों के सांसद भाग लेंगे, उधर प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 19 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार सरकारी एंजेसिंयों का दुरूपयोग कर कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा...आपकों बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को शनिवार को कोर्ट में पेश होना है, अभी तक उन्होनें जमानत के लिए बेल बांड नहीं भरा है, बेल नहीं लेने की स्थिति में दोनों को जेल भी जाना पड़ सकता हैकृ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।