सवाई माधोपुर में प्रशासन ने हटाया ‘अतिक्रमण’
(India)
सवाई माधोपुर में नगर परिषद ने कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड स्थित नाले पर अतिक्रमण कर बनाये गये मकान और दुकान को ध्वस्त किया। प्रशासन ने अतिक्र्रमण हटानें के नाम पर गरीब का मकान तो तोड़ दिया गया लेकिन नाले के सामने बनी बडी बडी होटलें किसी को दिखाई नहीं दी जिन्होने अतिक्रमण करके पूरे नाले को अवरुद्ध कर रखा है। नगर विकास न्यास द्वारा हटाये गये अतिक्रमण को लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है की जिस मकान और दुकान को तोड़ा गया है वो मकान और दुकान नाले के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण करके बनाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।