इंजीनियर हत्याकांड में एसटीएफ और दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाइनर का काम करने वाले पिंटू लाल देव को गिरफ्तार कर लिया है। पिंटू गैंगस्टतर संतोष झा की बहन मुन्नी देवी का देवर है। मारे गए दोनों इंजीनियर पर पिंटू ही पल पल की नजर रखे हुए था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिंटू से इशारा मिलने के बाद मुकेश ठाकुर और विकास झा ने अपने दो साथी के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया है। वे अपने साल में ए के 47 को छिपा कर लाए थे। घटना को अंजाम देने के बाद ये नेपाल निकल गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगस्ट र संतोष झा के जेल में रहने पर गिरोह की कमान संतोष की बहन मुन्नी देवी के पास रहता है। मुन्नी देवी के पति संजय लाल देव भी एमसीसी का सक्रिय सदस्य रह चुका है लेकिन 2003 में उसने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आ गया था। फिलहाल वो जेल में है। मुन्नी संतोष के साथ मिलकर घटना में लाइनर का काम करती है। दरभंगा में हुए दो इंजीनियरों की हत्या में भी इसने ही लाइनर का काम किया था। घटना से दो दिन पहले ही मुन्नी देवी संतोष झा जेल में मिलने गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।