ब्यावर में अवैध रूप से चैनल चलने की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शहर कें अजमेरी गेट पर निजी केबल नेटवर्क चलाने वाले डीडीसी कार्यालय ने छापा मारा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जब्त किये। पुलिस डीडीसी केबल नेटवर्क के प्रतिनिधि अरविन्द जैन को पकड़कर थाने मे ले आई। रॉयल स्टार कॉपीराइट कम्पनी के मनोज खत्री ने बताया कि डीडीसी केबल नेटवर्क नामक कम्पनी शहर मे बिना लाइसेन्स लिए कलर चेनल चला रही है। प्रसारण नियमो के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर कम्पनी प्रतिनिधि मनोज ने सिटी पुलिस थाना मे शिकायत की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।