राजस्थान के किसानों को अब कृषि बागवानी मिशन के तहत पहले की तुलना में ज्यादा अनुदान मिलेगा, कृषि विभाग ने केन्द्र सरकार की मंशा पर इस पर काम करना शुरू कर दिया है, ग्रीन हाउस, पोली हाउस और मेट हाउस के लिए किसानों को साढ़े आठ लाख रूपए तक की राशी अनुदान के रूप में सरकार देगी, ताकि किसान अपनी दशा और दिशा सुधार सके, मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के किसानों के हालात सुधरे. वहीं फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने अनुदान की राषि बढ़ाई है, अधिकतम 12 लाख रुपए की राशि किसानों को अनुदान के रूप में सरकार देगी, फूलो की खेती के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के चलते फसलों को भारी नुकसान होता है, ऐसे में किसान अपनी सेहत फूलो की खेती करके सुधार सकता है, इससे सेहत भी सुधरेगी और किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।