सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र के बन्धा गाॅव से नौ दिन पूर्व लापता हुऐ 12 वर्षीय राहुल का शव बनास नदी में गुरूवार को रात को मिला। लापता बालक का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सूरवाल थाना पुलिस मौके पर पहुॅची और शव का जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया की अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो राहुल को बचाया जा सकता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।