ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत
(India)
अलवर जीआरपी थानान्तर्गत भरतुपर के डीग रेलवे स्टेशन पर भिवानी मथुरा पैसेंजर ट्रेन से गिरने से अलवर निवासी एक युवक की मौत हो गई। जिसका अलवर के सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार अलवर के जाल वाला कुआं निवासी नीतेश गोयल डीग से अलवर आ रहा था। इसी दौरान डीग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण वह गिर गया । जिसे घायलावस्था में डीग स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उसे भरतपुर रैफर गया दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।