झुंझुनूं में सैनिक रैली का आयोजन
(India)
झुंझुनूं के ईसीएचएस क्लिनिक के पास बुधवार को जिला स्तरीय सैनिक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिक और पूर्व सैनिक परिवारों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। रैली में सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर एसके शर्मा भी शामिल हुए। जिन्होंने वीरांगनाओं और पदक प्राप्त सैनिकों का सम्मान किया। इस मौके पर ब्रिगेडियर शर्मा ने एक पूर्व सैनिकों को एक खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि सेना से रिटायर फौजी को जब पुलिस भर्ती में शामिल किया जाता था तो उसे एक फ्रेश उम्मीदवार के रूप में शामिल किया जाता था। जिसके कारण पुलिस भर्ती में पूर्व सैनिकों का कोटा खाली रह जाता था। लेकिन अब बार-बार पत्र व्यवहार करने पर पुलिस भर्ती में पूर्व सैनिकों के लिए फिजिकल टेस्ट में छूट दे दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।