मोबाइल टॉवर के विरोध में स्थानीय लोग
(India)
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मीणा पाड़ी मौहल्ले के वार्ड संख्या पांच में बुधवार को फोरजी मोबाइल टॉवर के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने टॉवर की केबल को भी आग लगा दी। लेकिन बाद में पुलिस की मौजूदगी में टॉवर का कार्य पूर्ण कर खडा कर दिया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए काफी देर तक टॉवर लगाए जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए फोरजी टॉवर लगाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।