बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है हाजीपुर शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर विवेकानंद झा के घर पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो की संख्या में आये अपराधियों ने गोलियों की बौछार से डॉक्टर का घर और पुरे इलाके को थर्रा दिया हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी लेकिन जिस तरह से दोनों अपराधी गोली चला रहे थे, दुर्घटना हो भी सकती थी पूरी घटना की तस्वीर डॉक्टर साहब के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ कैद हो गई है इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ..... बहरहाल नगर थाना से महज आधा किलोमीटर की दुरी पर शहर के बिच इस तरह की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरुर खडे कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।