आसाराम को फिर झटका
(India)
अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आसाराम को एक बार फिर जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा है। आसाराम की किस्मत ने एक बार फिर दगा कर दिया और जमानत आवेदन डीजे कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद जमानत की उम्मीद लगाए बैठे आसाराम और उनके समर्थकों के चेहरे मायूस हो गए। जमानत खारिज होने का मलाल उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। उन्हे उम्मीद थी कि सुब्रमण्यम स्वामी ने जिस तरह पैरवी की थी उससे तो जमानत मिल ही जाएगी। लेकिन ऐसा नही हो पाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।