बस और जीप की भिड़ंत में 7 की मौत
(India)
राजस्थान के जैसलमेर जिले के सम रोड पर शुक्रवार को बस और जीप में जबरदस्त टक्कर हो गई...हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गई...दुर्घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया...हादसा इतना जबर्दस्त था कि जीप चकनाचूर हो गई...बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।