कोहरे के आगोश में राजस्थान
(India)
जयपुर में लगातार छठे दिन कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलती रही। इस कारण दिन और रात का पारा भी लगातार गिर रहा है। जयपुर का न्यूनतम तापमान मंगलवार रात 5.2 डिग्री गिरा और 4.6 डिग्री पर आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। शेखावाटी, कोटा, बीकानेर में कोहरा छाया रहा। बारां में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा। वहीं आज की बात करें तो आज सुबह से ही कौहरे ने प्रदेश की रफ्तार थाम रखी है और पूरा राजस्थान कोहरे के आगोश में नजर आ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।