जयपुर के पास चैमूं के चोढाणी वार्ड नंबर 9 में आज जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन में वाल्व लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया...जलदाय विभाग के कर्मचारी वार्ड नंबर 9 में पानी के सही वितरण को लेकर पाइप लाइन में वाल्व लगाने पहुंचे... तो वार्डवासी आमने-सामने हो गए और झगड़ा करने लगे... झगड़ा बढ़ते देख कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी... एक पक्ष का कहना था की वाल्व लगने से उनके इलाके में पानी नहीं आएगा जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि वाल्व लगने से पूरे इलाके में पानी बराबर मात्रा में आएगा... काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।