राजधानी जयपुर में जीआरपी पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव अंगों की तस्करी का खुलासा किया है,,, जीआरपी पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान बिहार निवासी तस्कर शंकर को गिरफ्तार कर गैंडे का सींग बरामद किया है,,, राजस्थान में अबतक पैंथर और टाइगर से साथ ही छोटे वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के मामलें सामने आते रहे है,,, लेकिन गैंडे के सींग की तस्करी का यह पहला मामला है,,, जिसकी कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रूपए बताई जा रही है,,, देश में आतंकी हमलों के बाद सर्तक हुई जीआरपी पुलिस ने मुम्बई से जयपुर आए एक शक्स को संदेह के आधार पर रोककर जांच की,,, जांच के दौरान उसके बैग में मिले वन्यजीव के सींग को देखकर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई,,, प्रारंभिक जांच में सींग गैंडे का बताया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।