राजधानी जयपुर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए गठित पुलिस टीम को एक बार फिर सफलता मिली है,,, सांगानेर थाना पुलिस ने इलाके में वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है,,, इस गिरोह के 10 शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े है,,, शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सख्ती दिखाई है,,, राजधानी की पुलिस इन दिनों शहर से वाहन चोरी कर फरार होने वाले शातिर बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई में जुटी है,,, एक बार फिर शहर की सांगानेर थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए कई राज्यों से वाहन चुराने वाली बडे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 वाहन बरामद किए है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।