राजस्थान के परिवहन मंत्री युनूस खान ने दावा किया कि प्रदेश में आगामी साल तक सरकारी और निजी क्षेत्रों की सहायता से करीब 10 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित राजस्थान स्टेट हाईवे प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय निवेशक कान्फ्रेस को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 8910 कि.मी. लम्बे 132 राजमार्गो के विकास और आधुनिकीकरण का काम कर रही है। जिनका फिजिबिलिटी स्टडी का काम पूरा हो गया है ,,, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम-2014 तैयार की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।