मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उदयपुर पहुंचेगी। दोपहर दो बजे उदयपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री उदयपुर संभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आगामी बजट को लेकर बैठक लेंगी। मुख्यमंत्री बजट को लेकर सुझाव भी लेगी और आगामी प्रदेश का बजट कैसा हो उसे लेकर चर्चा करेंगी। मुख्यमंत्री राजे शाम को अन्तर्राष्ट्रीय म्यूजीक महोत्सव का शुभारम्भ करेगी। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने साफ किया कि मुख्यमंत्री की मंशा आगामी बजट को आमजन का बजट बनाने की हैं और इसीलिये सभी संभाग मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री की बजट बैठक और सुझाव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।