जोधपुर में सीएम राजे ने किया आर.ओ.बी का लोकार्पण
(India)
दो दिवसीय जोधपुर प्रवास के दौरान आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नवनिर्मित 4 लेन आर.ओ.बी का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम के साथ ही उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पाली सांसद पीपी चैधरी, भेरा रामसियोल, जिला प्रमुख पुनाराम के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पुल के निर्माण हेतु जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वयं के मद से रू. 31.02 करोड़ का व्यय किया गया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने जेएनवीयू में छात्रसंघ कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।