दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की विशेष बैठक में राजस्थान में रोड सेफ्टी और रोड सेक्टर के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश को एक तोहफा दिया गया है. बैठक में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि देशभर में रोड सेफ्टी और रोड सेक्टर को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर बनाया जा रहा है....इसके चेयरमैन राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण व परिवहन मंत्री यूनुस खान को बनाया गया है....केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक में कहा कि राजस्थान में रोड सेक्टर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है.... इसको देखते हुए पूरे देश में इसको आदर्श मानते हुए काम किए जाएंगे....उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्रीय सरकार व्यापक स्तर पर काम करने जा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।