भरतपुर में जाट आंदालन समाप्त
(India)
भरतपुर में आरक्षण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चला आ रहा आंदोलन मंगलवार को सरकार और जाट समाज के नेताओं के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद समाप्त करने की घोषणा हो गई है। डीग कुम्हेर से कांग्रेस के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह ने डीसी ऑफिस के सभागार में ये घोषणा राज्य के सामजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता के दौरान की है। विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने जाटो की सभी चारो मांगो को मान लिया है और उन्होंने जाट समाज के लोगो से आंदोलन वापस लेने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी शुभकामनाये दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।