शेखावाटी दौरे पर रहे कृषि मंत्री सैनी
(India)
प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी शुक्रवार को झुंझुनूं दौरे पर रहे। इस मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर एसएस सोहता सहित कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी शुक्रवार को चूरू दौरे पर रहे। सैनी ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई। साथ ही उन्होंने बजट लेप्स होने की स्थिति में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी बात कही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।