बालिका उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत-देवनानी
(India)


जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार बालिका उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में सरकार ने एक अभिनव पहल के तहत योजना लागू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले की मेरिट में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली छात्राओं के उच्च अध्ययन का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। बालिकाओं के जन्म के साथ ही उनके लालन-पालन और शिक्षा तक की जिम्मेदारी सरकार वहन कर रही है। देवनानी ने सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय में 61 मेधावी बालिकाओं को स्कूटी वितरित की। उन्होंने हॉकी खिलाडियों को भी छात्रवृत्ति वितरित की। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ प्रयास कर रही है। राज्य में हर उम्र की बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।