दिल्ली में पांच करोड़ रुपये की कोकीन पकड़ी
(India)
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को पांच करोड़ रुपये कीमत की कोकीन की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 11 मार्च को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को पूछताछ के लिए रोका। यह यात्री दुबई से आई उड़ान संख्या ईके 510 से आया था इसे रोक कर पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। जब इसके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से कुछ नहीं मिला। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को इस व्यक्ति के बैग के ऊपरी हैंडल पर संदेह हुआ। हैंडल को खोल कर देखा गया तो उसमें सफेद रंग का पाउडर भरा हुआ था। इस पाउडर की जांच करने पर पता चला की यह कोकीन है। इस पाउडर का वजन लगभग एक किलो था। इस पाउडर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये बतायी गई है। इस व्यक्ति को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।