जयपुर सिंडीकेट बैंक में ग्राहकों के दस्तावेजों से फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रूपए के घोटाले में एक दो दिन में गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं अब तक बैंक प्रबंधन ने करीब एक दर्जन कर्मचारी व अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में ग्राहकों की तरफ से मालवीयनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। अब पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है जानकारी के मुताबिक अपेक्स सर्किल स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा में ग्राहकों के दस्तावेजों से फर्जी अकाउंट खोलकर करोड़ों रूपए का लेनदेन किया गया है और उन्हीं खातों पर करोड़ों रूपए के फर्जी लोन भी ले लिए गए। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में बैंक के ऊपर तक के अधिकाराी शामिल है। पुलिस व सीबीआई बैंक से जब्त किए गए रिकॉर्ड को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में बैंक घोटाले में गिरफ्तारी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।