अजमेर में राजस्थान दिवस की तैयारियां जोरों पर
(India)
राजस्थान दिवस को त्योहार की तर्ज पर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। राजस्थान दिवस सप्ताह में अजमेर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चैपाटी पर आतिशबाजी के साथ वादकवंृद की ओर से वाद्ययंत्रों पर सुगम संगीत प्रस्तुत किया जाएगा वहीं संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त कलक्टर राधेश्याम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्थान दिवस समारोह को भव्यता के साथ त्योहार के रूप में मनाने के लिए आयोजित बैठक में समारोह की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।