बरेली के नवाबगंज में सोमवार की रात कार चालक को गोली मारने के बाद हत्यारों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। मंगलवार की सुबह बिथरी बीजामऊ नहर के पास उसकी खून से सनी लाश मिली। शुरूआती जांच में पुलिस मान रही है कि बदमाशों ने कार लूटने के लिए उसकी हत्या की है। लेकिन आसपास के लोग पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं। हत्या के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश के चलते ही उसका कत्ल किया गया है। मृतक ताराचंद्र (32) पंडरा गांव का रहने वाला था। घरवालों ने बताया कि वह सोमवार की रात ईको कार लेकर निकला था और रातभर वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश बीजामऊ नहर के पास मिली। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। चेहरे और सीने पर जख्म थे और इससे आशंका है कि हत्यारों से उसकी हाथापाई भी हुई थी। उसकी शर्ट फटी थी। शव से करीब 50 मीटर दूरी पर उसकी कार पलटी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने कार लूटने के लिए ही उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद भागते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई तो बदमाश वहां से भाग निकले। हालांकि वारदात से यह आशंका अधिक है कि बदमाशों का इरादा ताराचंद्र की हत्या करने का ही था। कार लूटना उनका मकसद होता तो उसकी हत्या के बाद गाड़ी वहीं छोड़कर बदमाश नहीं भागते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।