इवेंट मैनेजर प्रियंका की सास और पति पर हत्या का आरोप
(India)
इवेंट मैनेजर प्रियंका कपूर की मौत को पुलिस भले आत्महत्या मान रही हो लेकिन प्रियंका के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मंगलवार को प्रियंका की बहन डिम्पी ने बताया प्रियंका की सास और पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका दो महीने से नितिन की यातनाएं झेल रही थीं। वह इतनी कमजोर नहीं थी कि आत्महत्या कर ले। शुक्रवार को मां से हुई आखिरी बार हुई बात में प्रियंका काफी परेशान थीं लेकिन कभी भी आत्महत्या करने की बात नहीं की थी। इस मामले में फिलहाल पुलिस प्रियंका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्रियंका के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रियंका ने सुसाइड नोट में सास और कुछ अन्य परिजनों द्वारा भी तंग करने की बात लिखी है। लेकिन पुलिस किसी और को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर रही। डिम्पी ने बताया कि शुक्रवार की प्रियंका का शव जिस हालत में हमें बंद कमरे में मिला, उससे लगता है उसकी पहले हत्या की गई थी। डिम्पी ने बताया कि प्रियंका का गला एक फंदे से फंसा हुआ था जो पंखे से बंधा था लेकिन उसका नीचे का शरीर बिस्तर पर घुटने के बल था। उसकी जीभ भी बाहर नहीं निकली हुई थी और न ही मुंह से किसी तरह का छाग हमें दिखा था। ऐसे में कोई बिस्तर पर घुटनों के बल बैठकर भला कैसे आत्महत्या कर सकता है। यह हमें भी समझ नहीं आया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।