फिरौती के लिए अगवा व्यक्ति को पुलिस ने छुड़ाया
(India)

दिल्ली में यमुनापार के नंद नगरी इलाके में पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा हुए 50 वर्षीय एक शख्स को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सकुशल मुक्त करा लिया। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय शकील, 21 वर्षीय गुड्डू और 45 वर्षीय महिला शम्मू के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नंद नगरी निवासी बच्चन शाह को मुक्त कराया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के डीसीपी डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह मेहरुननिसा नामक महिला ने नंद नगरी थाने में अपने पति बच्चन शाह के अगवा होने की शिकायत पुलिस से की थी। पीडिता ने बताया कि उसके पति को छोड़ने के बदले में बदमाशों ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांग की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। महिला को अपहरणकर्ताओं के संपर्क में रहने को कहा गया। तफ्तीश चल ही रही थी कि इस बीच महिला ने पुलिस को बताया कि उसे पांच लाख रुपये और प्रॉपर्टी के कागजात लेकर नांगलोई मेट्रो स्टेशन बुलाया गया है। इस पर पुलिस ने महिला को नांगलोई मेट्रो स्टेशन भेज भी दिया। साथ ही सादे कपड़ों में पुलिस की एक टीम भी वहां पहुंची। जैसे ही रकम लेने के लिए एक आरोपी गुड्डू पहंुचा कि पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।