ब्यावर के सरकारी अस्पताल में लगी आग
(India)

ब्यावर के सरकारी अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई। इससे अस्पताल में खड़े करीब 13 वाहन जलकर खाक हो गए। आग के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि कई दमकलों ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया है। देर रात अचानक ब्यावर के सरकारी अस्पताल की पार्किंग और उसके आसपास के हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। तब तक आग और भड़क चुकी थी। तुरंत ही दमकलें बुलवाई गईं, लेकिन भड़की आग को काबू पाने में कई घंटे लग गए। आग किन कारणों से लगी, इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।