तंजील हत्याकांड में शामिल एक शूटर धरा गया
(India)

एनआईए अफसर तंजील हत्याकांड में शामिल एक शूटर को एसटीएफ ने दबोच लिया है। हत्या में इस्तेमाल लाल रंग की पल्सर बाइक भी बरेली से बरामद हो गई है। यह दावा एसटीएफ से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का है। अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हत्या में तंजील के ही गांव सहसपुर के शातिर अपराधी मुनीर का हाथ सामने आ रहा है। उसके घर पर बुधवार की शाम भारी फोर्स के साथ दबिश दी गई। इसके अलावा गांव से लेकर संभल और अलीगढ़ तक 10 संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। एक महिला का नाम भी सामने आ रहा है। शनिवार रात बिजनौर के सहसपुर गांव निवासी एनआईए अफसर तंजील अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में एटीएस, एसटीएफ व पुलिस की कईं टीमें काम कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की टीम को बुधवार की देर शाम बड़ी सफलता तब मिली जब हत्या में इस्तेमाल लाल रंग की पल्सर बाइक समेत एक युवक को बरेली से दबोच लिया गया। सूत्रों की मानें तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तंजील अहमद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जबकि यह युवक बाइक स्टार्ट किए खड़े रहा। वह सहसपुर का ही रहने वाला ही बताया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।