अजमेर पहुंचा 371 पाक जायरीन का जत्था
(India)



ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 804वें उर्स में शिरकत करने पाकिस्तानी जायरीन जत्था शनिवार को अजमेर पहुंचा। विश्व हिन्दू परिषद और शिव सेना सहित अन्य संगठनों की ओर से पाकिस्तानी जायरीन की अजमेर यात्रा के विरोध के चलते पुलिस ने जायरीन की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए। पाक जायरीन करीब आठ दिन अजमेर में ठहरने के बाद 16 अप्रेल को वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तान से 371 जायरीन का जत्था शुक्रवार को वाघा बार्डर से दिल्ली पहुंच था ट्रेन के प्रत्येक कोच में सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।