भीलवाड़ा के गंगापुरमार्ग पर पीएंडटी चैराहा पर खड़ी कार में शुक्रवार रात आग लग गई। इससे कार का इंजन ड्राइवर साइड का टायर जल गया। प्रतापनगर पुलिस दमकल ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया गया। प्रतापनगर थाने के सब इंस्पेक्टर युनूस अली ने बताया कि गंगापुर निवासी पवनकुमार धानुका उसका बेटा नीतेश कुमार सोमवार को खरीदारी के लिए भीलवाड़ा आए थे। लौटते समय रात करीब आठ बजे पीएंडटी चैराहा पर कार साइड में खड़ी कर कुछ काम से उतरे। इसी दौरान ड्राइवर साइड से इंजन से धुआं उठा और कुछ देर में आग लग गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।