दिल्ली हवाईअड्डे पर मोबाइल चोरी के आरोप में रूसी नागरिक पकड़ा गया
(India)

दिल्ली हवाईअड्डे पर मोबाइल चोरी के आरोप में रूस के एक नागरिक को पकड़ा गया है। मोबाइल चोरी के तीन दिन बाद इस व्यक्ति को सीसीटीवी की मदद से पहचान कर पकड़ा गया। इस व्यक्ति को कानूनी कार्यवाही के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। जगमोहन कुश्वाहा नाम के एक यात्री ने 09 अप्रैल को सीआईएसएफ को एक शिकायत दर्ज करायी। इस में उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे में उनका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया है। सीआईएसएफ कर्मियों ने तत्काल सीसीटीवी की मदद से एक व्यक्ति की पहचान की जो हवाईअड्डे पर टिकटिंग एरिया से एक मोबाइल ले कर मैट्रो की तरफ भागा था। मोबाइल फोन ले कर भागने वाला व्यक्ति किसी विदेशी की तरह लग रहा था। इस मामले की सूचना हवाईअड्डे पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। तीन दिन बाद 12 अप्रैल को यह व्यक्ति लगभग 11.20 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर फिर पहुंचा। इसे सीआईएसएफ के कांस्टेबल रमेश यादव ने पहचान लिया। उसने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी की सीसीटीवी में दिखने वाले व्यक्ति जैसा एक आदमी हवाईअड्डे में आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।