बीएमडब्ल्यू से रेस लगाते हुए 4 लोगों को कुचलने वाले रईसजादों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। हादसे के 24 घंटे बाद भी नोएडा पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हादसे में शनिवार रात एक घायल गुलफाम की मौत हो गई। कल नोएडा के एडोब चैराहे के पास रेस लगा रहे दो बीएमडब्ल्यू कार सवार रईसजादों ने चार को कुचल दिया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मुरादाबाद निवासी गुलफाम की रात 9 बजे मौत हो गई। इधर, महंगे इलाज ने तोड़ी कमर घायलों के सामने इलाज का खर्च उठाने का संकट आ गया है। हादसे में घायल हुए जोगेंदर की पत्नी ने बताया की उनके पति और प्रेम कुमार के पैर में चोट है। दोनों के पैर में रॉड डाली जानी है। डॉक्टर का कहना है की मंगलवार को ऑपरेशन होगा। अभी तक 80 हजार रूपये इलाज पर खर्च हो गए हैं। ऑपरेशन में 70 हजार और खर्च होने हैं। हादसे में घायल अनवर के भांजे इस्तिखार अली का कहना है की इलाज पर 20 हजार रुपया खर्च हुआ है। अभी और भी खर्च होना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।