इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 73 लाख रुपये कीमत के सोने की तस्करी का एक मामला पकड़ा गया है। सोने का वजन लगभग 2.4 किलोग्राम बताया गया है। यात्री विमान में सीट के नीचे सोना छुपा कर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दिल्ली हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। इस व्यक्ति के पास से 2.4 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। पूछताछ में इस व्यक्ति ने बताया किवह दुबई से सोना तस्करी कर ला रहा था। उसने एयर इंडिया के दुबई-मुंबई विमान में सीट के नीचे इस सोने को छिपा रखा था। जब इस विमान को मुम्बई से दिल्ली लाया गया तो उसने इस सोने को यहां निकाल लिया। सीमा शुल्क विभाग के अनुसार सोने की कीमत लगभग 72.57 लाख रुपये है। यह सोना छड़ों के रूप में था। इस सोने को जब्त कर व्यक्ति को कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को सौप दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।