जयपुर में छह शातिर बदमाश गिरफ्तार
(India)



जयपुर के पूर्व और दक्षिण जिलों के कुछ थाना इलाकों में 24 से अधिक वारदात करने वाले छह बदमाशों को सांगानेर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश और वारदात की फिराक में थे। गिरोह के चार बदमाशों पर विभिन्न थानों में करीब 100 मुकदमें दर्ज है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर की गई वारदात में और लोगों को तलाश रही है। थानाधिकारी शिवरतन गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्य टोंक, सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं, लेकिन यहां विभिन्न जगहों पर किराए से रह रहे हैं। आरोपी ललित बैरवा (28) निवासी सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया, नंद किशोर बैरवा (25) निवासी सांगानेर के गोविंदपुरा, दीपू उर्फ दीपक (28) और मंगल उर्फ पंड्या (27) निवासी सचिवालय नगर, कैलाश बैरवा (28) निवासी सीतापुरा और नरेंद्र उर्फ लोमड़ी (27) निवासी सांगानेर है। बदमाश शिकारपुरा फाटक के पास जंगलों में छिपे हुए थे। वे किसी वारदात के लिए आए थे, लेकिन पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास प्लास, नकब और सरिए बरामद हुए है। बदमाशों के खिलाफ दक्षिण जिले के सांगानेर सदर, शिवदासपुरा, मुहाना और चाकसू थाने में और पूर्वी जिले के सांगानेर, प्रतापनगर, खोह नागोरियान थानों में सौ के करीब मुकदमें दर्ज है। इसमें नकबजनी और चोरी और लूट के मामले शामिल है। बदमाशों ने कमिश्नरेट इलाके में 24 वारदात करना कबूल कर लिया है। पुलिस वारदातों में चुराई गई सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।