उदयपुर में जनसंघ के नेता रहे सुन्दरसिंह भण्डारी की जयन्ती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांती इस बार भी व्याख्यान माला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। सुन्दरसिंह भण्डारी की 96 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें राजस्थान में विभिनन क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले पॉंच लोगों का सम्मान भी किया जायेगा। 24 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिये गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पत्रकारों से वार्ता की। कटारिया ने साफ किया कि पिछले पॉंच सालों से ट्रस्ट के माध्यम से पॉंच बडे काम एक साल में किये जाते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।