उदयपुर के भुपालपुरा थाना इलाके में एक उद्यमी को बंदूक की नोक पर धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में मुख्य सरगना सिलवेस्टर सहित एक और आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है। दरअसल 11 अप्रेल की रात आदतन अपराधी सिलवेस्टर और उसके तीन साथी भुपालपुरा इलाके में रहने वाले प्रापर्टी व्यवसाई मुकेश जैन के घर जा पहुंचे थे। मुकेश जेन को बंदूक दिखाकर आरोपियों ने धमकी दी थी। बताया जा रहा हैं कि मुकेश जैन के रिश्तेदार और सिलवेस्टर के बीच किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में सिलवेस्टर पहले भी मुकेश जैन के घर फायर कर चुका है। भुपालपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए मयुर वेदी और शैरा माली नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।