केशोरायपाटन के नौताडा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान और किसान सम्मेलन में परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि गांवों की तरक्की से ही देश की तरक्की होगी। गांवों के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है साथ ही कहा कि सरकार गाँवो के सर्वागींण विकास के लिए संकल्पित है इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने नौताडा में गौरव पथ के लिए 60 लाख रुपए की घोषणा की। नौताडा में पशु उपस्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हो चुका है। मंत्री ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।