सवाईमाधोपुर के खैरदा निवासी एक महिला ने ट्रेन के आगे कुद कर खुदखशी कर ली। सूचना मिलने पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुॅची और शव को सामान्य चिकित्सालय की र्मोचरी में रखवाया। जहां पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतका पति के साथ पिछले 10 साल से खैरदा क्षेत्र की बापुनगर काॅलोनी में किराये के मकान में रहती थी। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।