मुआवजे को तरस रहे हैं किसान-पायलट
(India)
कांग्रेस ने भाजपा पर किसान को पूरा ऋण नहीं दिए जाने निंदा की है,,, पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर किसानों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार के आपसी समन्वय के अभाव का खामियाजा प्रदेश के किसान भुगत रहे हैं,,, पायलट ने कहा कि आपदा से ग्रस्त 10 लाख किसान आज भी अपनी फसल के खराबे के पेटे मिलने वाली राहत को तरस रहे हैं,,,वहीं खरीफ की फसल केे हुए खराबे के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र को मांग-पत्र भेजा है जिस पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।