जामडोली में विमंदित बच्चों की मौत का सिलसिला जारी
(India)
जयपुर के जामडोली में विमंदित बच्चों की मौत का आंकडा 12 पर जा पंहुचा है.... कल एक और बच्ची की मौत हो गई......बच्चों की मौत पर कई तरह के सवाल खडे हो गये है, पिछले 12 दिनों में इन बच्चों की मौत के बाद प्रशासन और सरकार शुक्रवार को हरकत में आई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी सुबह जामडोली पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर्स की टीम के साथ विमंदित गृह का दौरा कर वहां के खान-पान की जानकारी ली...साथ ही स्टॉफ से भी सवाल-जवाब किए...उधर एक साथ इतने बच्चों के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है, पीसीसी चीफ सचिन पायलट कांग्रेसजनों के साथ जेके लोन में उपचाराधीन बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे....जहां पायलट ने अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत पर डाॅक्टर्स से जानकारी ली...इससे पहले मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए, मामला गंभीर है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।