गुड़गांव के सुशांतलोक थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला आया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल और जज के सामने बयान दर्ज करा दिया है। पुलिस ने अज्ञात पर पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बेगूसराय बिहार निवासी एक पिता परिवार के साथ सुशांतलोक एरिया में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने कहा कि शुक्रवार की शाम को एक युवक झुग्गियों के पास खोखे पर चाय पीने के लिए आया हुआ था। आरोपी ने बच्ची को कुछ खाने के लिए दिया और कहा कि चलो घुंमाकर लाता हूं। कुछ दूर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया औ छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकन लोग पहुंची तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान के बाद दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है। अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों के पूछताछ के आधार स्क्रेच बनवाने का भी प्रयास कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।