इंस्टाग्राम को किया हैक, 10 साल के बच्चे को ईनाम
(India)

इंस्टाग्राम को हैक कर दिखाने वाले 10 साल के एक छोटे से बच्चे पर फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इतने खुश हुए कि उन्होंने उसको 10000 डॉलर बतौर इनाम दिया। इस कारनामे को देख इस सोशल मीडिया के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग काफी प्रभावित हुए। गौरतलब हो कि इंस्टाग्राम फेसबुक का ही फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म है। फोर्ब्स के मुताबिक जैनी नाम के इस बच्चे ने सिक्योरिटी बग निकालने पर फेसबुक से 10000 डॉलर प्राप्त किए। जैनी ने इंस्टाग्राम में बड़ी कमी को निकालते हुए बताया कि कैसे एक साधारण सी कोडिंग का इस्तेमाल कर इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कंटेंट डिलीट किया जा सकता है। एक इंटरव्यू में जैनी ने बताया कि वह इनाम की इस राशि से नई बाइक, फुटबाल गियर और अपने भाई के लिए एक नया कंप्यूटर लेना चाहता है। जैनी से पहले 13 साल के एक बच्चे ने यह करिश्मा कर दिखाया था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।