बलात्कार मामले में महिला आयोग की टीम का केरल दौरा
(India)

केरल के पेरंबवूर में 30 साल की एक दलित महिला के कथित बलात्कार एवं हत्या की घटना के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एक तीन सदस्यीय टीम ने राज्य का दौरा किया। टीम वहां पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अलावा मृतका के परिजनों से भी मिली। एनसीडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारी टीम परिवार से मिली और उस जगह गयी जहां घटना हुई। इसे लेकर जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम प्रशासन और पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की समग्र जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा, हम इस समय जारी जांच के सभी पहलुओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि सरकार और पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं क्योंकि यह मामला एक दलित महिला से जुड़ा है। महिला कानून की छात्रा थी। गत 28 अप्रैल को उसके साथ बलात्कार किया गया, उस पर बर्बर तरीके से धारदार हथियारों से वार किए गए और उसकी हत्या कर दी गयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।