राजस्थान के कोटा में रविवार को एक कोचिंग स्डूडेंट ने सुसाइड कर लिया। कोचिंग स्टूडेंट का नाम केशव मीणा है। केशव कोटा जिले के इटावा तहसील में हरिनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी लाश हॉस्टल के रूम से बरामद की। केशव मीणा (18) महावीर नगर विस्तार के हॉस्टल में अपने दो भाइयों के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। केशव तीन साल से कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहा था, वह कैरियर पॉइंट इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहा था। केशव के पिता खेती करते है। हॉस्टल की ऑनर आंचल ने बताया कि केशव रात को पढाई करता था, लेकिन कल रात को उसके कमरे की लाइट बंद थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।