दिल्ली में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
(India)
दिल्ली के अलीपुर इलाके में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 24 वर्षीय संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता था। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तीन वर्षीय बच्ची परिवार सहित अलीपुर में रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। रविवार रात वह अपने घर के समीप खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष उसे उठाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसके शरीर से खून बह रहा था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहंुचाया, जहां बताया गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संतोष बच्ची को लेकर गया था। इस जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।