बाहरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में महिला वकील ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान आस्था कपूर के रूप में हुई है। मृतका के पिता रमेश ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आस्था और रवनीत सिंह फेसबुक पर दोस्त बने और फिर 2014 में शादी कर ली। रवनीत सीए और आस्था वकील थी। शादी के बाद दोनों रोहिणी सेक्टर वन में रहने लगे। नौ मई को आस्था ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता रमेश कपूर ने बताया कि ससुराल के लोग अक्सर आस्था को दहेज के लिए परेशान करते थे। फिलहाल एसडीएम और विजय विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।